फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मुआवजे के लिए घेरा कलेक्ट्रेट

Thu, 22 Sep 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बहुअरा के किसान।
विज्ञापन
जिले में पिछले माह हुई मूसलाधार बारिश से बर्बाद हुई मिर्च की फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को बहुअरा गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में मांगपत्र सौंपा।राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुअरा गांव के ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।  नष्ट हुए मिर्च की फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज उठाई।
विज्ञापन


प्रधान मनोज सिंह और शंभू सिंह पटेल ने कहा कि बारिश से सौ बिगहे से अधिक मिर्च की फसल बर्बाद हो गई हैै। पूर्व तहसीलस्तर पर कई बार मुआवजा दिलाने के लिए मांगपत्र सौंपा गया, लेकिन अभी तक किसानों को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली है। जबकि बैंक से कर्ज लेकर किसानों ने मिर्च की खेती किया था। कहा कि अगर किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला तो वह कर्ज के बोझ के नीचे दब जाएंगे।

आगे की खेती से इससे प्रभावित होगी। जिलाधिकारी से अविलंब मुआवजा दिलाने की मांग की हैैै। इस मौके पर महंगीराम, गुलाब, श्रवण,श्रवर सादरी, विजय पटेल, नागेश्वर, कमलेश, श्यामबिहारी, हरिनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें