फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक कीमत वसूलने पर किसान नाराज

Thu, 29 Jan 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इसका फायदा खाद विक्रेता उठा रहे हैं। किसानों से मनमाने दाम पर उर्वरक बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार राबर्ट्सगंज में इसी बात को लेकर किसान और दूकानदारों के जमकर नोकझोंक हुई। अभी मामला तूल पकड़ता इससे पहले ही दुकानदार वहां से खिसक लिया।

जिले में दो दिनों से हो रही बूंदाबादी गेहूं के लिए अमृत साबित हो रही है। वहीं दलहन और तिलहन के फसलों को हानि पहुंच रही है। जनपद के अधिकांश किसान साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नदारद होने से परेशान हैं।

दूकानों से महंगे दाम पर उर्वरक लेने के लिए किसान विवश है। गुरुवार को राबर्ट्सगंज में कई दुकानों पर साढ़े चार से पांच सौ रुपये प्रति बोरी यूरिया बेची गई।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे दो दूकानों पर किसानों ने मूल्य अधिक लेने पर विरोध जताया तो दुकानदार शटर गिरा कर भाग खड़े हुए। शिवकुमार, मुन्ना सिंह, महादेव, चंद्रभान सिंह, अमरनाथ समेत अन्य किसानों ने कहा कि महंगे दाम पर यूरिया बेचने की शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियोें से की गई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

वहीं अपर जिलाधिकारी मनीलाल यादव का कहना है कि जिल किसान साधन सहकारी समितियों पर उर्वरक नहीं, वहां शुक्रवार को पहुंच जाएगी। कहा कि महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले दूकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें