फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गला दबाकर किसान की हत्या, घर से एक किमी दूर सरसों के खेत में मिली लाश; एक दिन पहले से खोज रहा था परिवार

Wed, 08 Apr 2026 07:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: 
विज्ञापन
किसान की हत्या की सूचना पर पड़ताल करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथ ग्राम पंचायत के गांवकुंडा में रामनरेश बैसवार (43) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की दोपहर बाद में घर से निकला था। बुधवार को बगल के गांव में उसका शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। सिर में चोट और गले पर कसाव के निशान थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन




बर कन्हरा गांव निवासी रामनरेश बैसवार (43) मंगलवार को दोपहर में घर से किसी काम से निकला था। तब उसकी पत्नी और बेटी घर में थीं। बेटा गेहूं की थ्रेसरिंग करने के लिए दूसरे गांव में गया था। रात में जब बेटा घर आया तो पिता के न लौटने की सूचना पर उसने आसपास तलाश की, मगर कहीं पता नहीं चला। बाद में यह समझकर सो गए कि सुबह तक लौट आएंगे। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

बुधवार की सुबह घर से करीब एक किमी दूर गांवकुंडा में बाउली के पास सरसों के खेत में रामनरेश का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे। रामनरेश के सिर और पैर में चोट थे, जबकि गले में कसाव का निशान था। बर कन्हरा के ग्राम प्रधान कुंजबिहारी बैसवार ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। 
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रामीणों के मुताबिक रामनरेश को रात आठ बजे तक हिरनखुड़ी पानी टंकी के पास देखा गया था। उसके बाद से कहीं पता नहीं था। सीओ राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। घटना के पीछे पुरानी रंजिश और जमीन विवाद की चर्चा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट होगा कि मौत कैसे और कब हुई। परिवार की ओर से मिली तहरीर पर छानबीन शुरू की गई है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -राहुल पांडेय, सीओ घोरावल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें