सोनभद्र। चतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को गल्ला मंडी समिति रामगढ़ में हुई। इसमें 19 फरवरी को होने वाले किसान महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि विधि एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश देव पांडेय ने कहा कि केंद्र व यूपी सरकार के कथनी और करनी में फर्क है। जिन किसानों के दम पर भाजपा की सरकार बनी आज उन्हीं किसानों के समाप्ति के लिए तीन नए काले कृषि कानून अध्यादेश के जरिये बिना किसानों व विपक्ष से चर्चा किए पास करा दिया गया।
विशिष्ट अतिथि इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नरायन तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के नियत और नीति में खोट है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि आम जनमानस के रक्षा सुरक्षा व विकास के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष निगम मिश्रा ने की। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय, सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, मृदुल मिश्रा, रामानंद पांडेय, जितेंद्र पांडेय, गुंजन श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय दीपू, सन्नी शुक्ला, शीतला सिंह पटेल, सेराज अहमद, नागेंद्र देव पांडेय, विमला देवी, मुरली मनोहर आदि मौजूद रहे। संचालन मोहर मनी पाठक ने किया।