फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधी में नहाते समय डूबा किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के करमहल टोला बभनी में शनिवार को बंधी में नहाते समय डूबने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बभनी के करमहल टोला निवासी लक्षनधारी (55) शनिवार को घर के सामने बंधी में स्नान करने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर पुत्र राजेश उस ओर दौड़ा। राजेश के शोर मचाने पर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बंधी में जाल डालकर किसान की तलाश शुरू की गई। जब तक लोग उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बभनी के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें