फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। डीडीटी का छिड़काव न करके सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिले में छिड़काव के लिए जो डीडीटी आती है, उसका छिड़काव नहीं हो रहा है। सिर्फ कागज पर डीडीटी का छिड़काव किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। गोदाम मे एक्सपायरी डीडीटी पड़ी हुई है, लेकिन इस महामारी मे भी कीट नाशक दवाओं का छिड़काव नहीं हुआ। इससे तमाम तरह की बीमारी फैल रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी के खिलाफ यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को सपा कार्यकर्ता 24 घंटे का धरना प्रदर्शन करेंगे। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की सोनभद्र में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और प्रशासनिक अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। आम जनता परेशान है। वहीं दूसरी पर कागज पर सरकारी योजनाएं संचालित कर धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अनिल विश्वकर्मा, जुनैद अंसारी, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, सरोज पटेल, अजीत पटेल, एमडी सेराज खां, सोनू यादव, रमेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें