सोनभद्र में बभनी थाना क्षेत्र के करमहल टोला में नहाते समय पैर फिसलने से एक व्यक्ति गहरे पानी में डूबने लगा। लोगों ने उसे बाहर निकाला तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
सोनभद्र में बभनी थाना क्षेत्र के करमहल टोला में शनिवार को बंधी में नहाते समय डूबने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बभनी के करमहल टोला निवासी लक्षनधारी (55) शनिवार को घर के सामने बंधी में स्नान करने गया था।
विज्ञापन
नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर उसका पुत्र राजेश उस ओर दौड़ा। राजेश के शोर मचाने पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। बंधी में जाल डालकर किसान को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।