फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिकअप की टक्कर से किसान की मौत हादसे के बाद भागते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़-मधुपुर सड़क पर मधुपुर के कोइलहिया बस्ती के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किसान गोविंद चौहान (55) की मौत हो गई। घटना से पहले उनकी बाइक से एक महिला को टक्कर लग गई थी। वहां से भागते समय उनकी बाइक सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गई। उपचार के लिए मधुपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला का उपचार चल रहा है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली से जुड़ी सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के कुतलूपुर निवासी गोविंद किसी काम से नौगढ़ सड़क पर निकले हुए थे। वापसी में वह जैसे ही कोइलहिया बस्ती के पास पहुंचे, उनकी बाइक की चपेट में आकर रेनू पत्नी दिनेश घायल हो गईं। हादसे के बाद वह वहां से तेजी से भाग निकले। लगभग एक किमी आगे पहुंचे होंगे तभी मधुपुर की तरफ से जा रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे मौत हो गई। रेनू का सीएचसी में उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा के मुताबिक मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें