ओबरा। भीषण गर्मी में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के बीच तकनीकी खराबी के कारण सोमवार की सुबह ओबरा तापीय परियोजना की 13वीं इकाई बंद हो गई। इकाई के बंद होने से परियोजना के बिजली उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ा। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में आपात बिजली कटौती करनी पड़ी। परियोजना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 8 बजकर 2 मिनट पर ओबरा तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 13 वीं इकाई फैन बेयरिंग में आई तकनीकी खराबी के कारण बंद करनी पड़ी। इससे कई हिस्सों में आपात बिजली कटौती करनी पड़ी है।