फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राज बनकर जमीर ने हिंदू किशोरी काे प्रेमजाल में फंसाकर किया यौन शोषण

विज्ञापन
हिंदू बनकर किशोरी के यौन शोषण का आरोपी राज उर्फ जमीर। -
विज्ञापन
सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू पहचान बताकर 14 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। उसका यौन शोषण करने के साथ ही उसे डरा-धमकाकर रामगढ़ बुलाया। वहां से सुनियोजित तरीके से उसे चंदौली जिले में चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरवाडीह ले जाया गया। मामला सामने आने पर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई तो चार दिन बाद पीड़िता को वापस रामगढ़ लाकर छोड़ दिया गया। पीड़ित परिवार का दावा है कि मामले में सुलह-समझौते के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने राज यादव बनकर पीड़िता को फंसाने वाले जमीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। रामपुर बरकोनिया थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गत 23 मई की रात अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली तो शक के आधार पर मां ने थाना क्षेत्र की ही उसकी एक सहेली और मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बनाए गए युवक-किशोरी से पूछताछ की तो पता चला कि उसे राज यादव बहला-फुसलाकर ले गया है। जब पुलिस ने राज के बारे में जानकारी जुटाई तो राज की असली पहचान जमीर के रूप में सामने आई। परिवार वालों के जरिए उससे संपर्क साधा गया तो पीड़िता के बरवाडीह में रखे जाने की जानकारी मिली। पुलिस की सख्ती पर पीड़िता को रामगढ़ बाजार लाकर 27 मई की शाम छोड़ दिया गया। पीड़िता से पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अपहरण, दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत चालान कर दिया गया। मां का आरोप है कि आरोपी के दादा प्रधान रह चुके हैं। क्षेत्र में उस परिवार की अच्छी धाक है। मां का आरोप है कि उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया जा चुका है। पीड़िता के बयान में जो भी जानकारियां सामने आई हैं उसके आधार पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें