फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते गल्ले की दूकानों में गड़बड़ी की शिकायत

Tue, 02 Jun 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले मेें मंगलवार को तहसील दिवस में कुल 224 शिकायती पत्र पडे़ जिसमें से महज 13 मामले ही मौके पर निस्तारित हो सके। 211 मामले लंबित रह गए। दुद्धी में सीडीओ महेंद्र सिंह ने तहसील दिवस की अध्यक्षता    की और अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने तहसील दिवस की अध्यक्षता की। यहां कुल 40 मामले आए। कैथी गांव निवासी गिरजा प्रसाद पुत्र सीताराम ने शिकायत की कि गांव की सस्ते गल्ले की दूकान राबर्ट्सगंज में संचालित है। यहां के कार्डधारकों को कोटेदार समय से अनाज आदि का वितरण नहीं करता है।

उन्होंने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। चोपन बाजार निवासी उमेश कुमार बिंद ने शिकायत की कि विद्युत विभाग के अवर अभियंता द्वारा उन पर बिजली चोरी, मारपीट और सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा चोपन थाने में दर्ज कराया गया है। उन्होंने इस प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की है। कहा कि उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन


चोपन नगर के अशोक मद्धेशिया ने शिकायत की कि चोपन ब्लाक परिसर में 50 दूकानों का निर्माण एससीएसटी वालों के लिए कराया गया था। जिन लोगों को दूकान सरकारी मूल्य पर आवंटित किया गया वे दूसरे को दूकान किराये पर दे दिए हैं। उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। तहसील दिवस में महज पांच मामलों का ही निस्तारण हो सका। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार यहां तहसील दिवस में कुल 96 मामले आए, जिसमें से महज चार का निस्तारण मौके पर हुआ। सीडीओ महेंद्र सिंह, एसपी शिवशंकर यादव ने लोगों की समस्या सुनी और उनके निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिया। यहां एसडीएम गिरजाशंकर सिंह, सीओ देवेश शर्मा, तहसीलदार जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील में तहसीलदार दिनेश मिश्रा ने समस्या सुनी। यहां 88 शिकायती पत्र पडे़ जिसमें से महज चार मामले ही निस्तारित हो सके। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें