नगवां ब्लाक के सोहदवल गांव के कार्डधारकों ने सोमवार को सस्ते गल्ले की दूकान पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर कोटेदार पर अनाज की कालाबाजारी का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिला पूर्ति अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस बार जिले भर में कार्डधारकों को अतिरिक्त खाद्यान्न दिया जाना है। इसके लिए कोटेदारों के यहां विभिन्न योजनाओं के तहत कार्डधारकों के मद का अनाज पहुंचा है। लेकिन कोटेदार इसका वितरण करने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर रहे हैं।