फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर जबरन वसूली का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन वसूली के आरोप में पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है। राबर्ट्सगंज क्षेत्र निवासी हरिहरधर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने महिंद्र फाइनेंस कंपनी के जरिए एक चार पहिया वाहन किस्त पर लिया था।
विज्ञापन

जिसकी दो से तीन किस्तें बाकी थीं। कुछ दिनों पूर्व वह वाहन लेकर मिर्जापुर गए थे। जहां रास्ते में कुछ लोग मिले। जिन्होंने जबरन उनसे गाड़ी ले ली। जिसे एक यार्ड में खड़ा करा दिया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बकाया किस्त, पेनाल्टी के साथ ही यार्ड का किराया भी जमा कर दिया।
मगर फाइनेंस कंपनी के लोगों की ओर से 50 हजार रुपये की डिमांड अलग से की जा रही है। भुगतान के बाद भी उन्हें डराया जा रह है। मामले में पुलिस ने तीन कर्मचारियाें अनुप मन्होत्रा, जय शुक्ला और कृष्णा के खिलाफ जबरन वसूली सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस की टीम बुधवार को बिच्छी स्थित एक यार्ड में पहुंची। वार्ड स्वामी मौके पर नहीं मिला। नियम के खिलाफ जाकर वाहनों को जबरन कब्जे में लेने को लेकर हिदायत दी गई।
रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राय ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों पर वाहन स्वामी को डराने और जबरन अवैध वसूली का मामला सामने आया है। तीन कर्मियों पर केस दर्ज किया गया है। नियमों के विपरीत जाकर लोगों को परेशान करने वाले यार्ड कर्मियों को चेतावनी भी दी गई है।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें