फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन औषधि केंद्र पर मिलीं बाहरी दवाइयां

विज्ञापन
लोढी जिला अस्पताल स्थिति प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण करती टीम।स्रोत विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. तपन मंडल की अगुवाई में मंगलवार को अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र की जांच की गई। इस दौरान केंद्र पर बड़ी मात्रा में प्राइवेट कंपनियों की दवाइयां बरामद की गईं। इसके बाद केंद्र संचालक शटर बंद कर चला गया।
विज्ञापन

आदिवासी बहुल जनपद में सस्ता उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से जन औषधि केंद्रों की शुरुआत की गई थी। मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित केंद्र पर जेनेरिक दवाओं के स्थान पर प्राइवेट कंपनियों की महंगी दवाओं की बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
जांच के दौरान मरीजों ने प्रशासनिक अधिकारी को बताया कि जन औषधि केंद्र से उन्हें सस्ती दवाएं नहीं मिलीं, बल्कि बाजार दर पर ही दवाएं दी गईं। मरीजों का यह भी आरोप रहा कि जब उन्होंने जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध जेनेरिक दवाओं की मांग की तो उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गईं।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान केंद्र से जुड़े लोगों ने तर्क दिया कि डॉक्टरों की ओर से जो दवाएं लिखी जाती हैं, वही देनी मजबूरी होती है। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. तपन मंडल ने बताया कि जांच में नियमों के विरुद्ध जन औषधि केंद्र पर प्राइवेट कंपनियों की दवाओं की बिक्री की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें