फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा सी परियोजना में चिमनी बनने पर जताई खुशी

विज्ञापन
ओबरा सी परियोजना में निर्मित चिमनी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। सी परियोजना की चिमनी को मानक के अनुसार बना लेने पर शुक्रवार देर शाम मुख्य महाप्रबंधक आरपी सक्सेना की मौजूदगी में कामगारों ने पटाखा छोडे़। कामगारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि सी परियोजना को बनाने के लिए दक्षिण कोरिया की कंपनी दुसान पवार कंपनी को जिम्मेदारी दी गई थी। मानक के अनुसार चिमनी की कुल ऊंचाई 275 मीटर तय किया गया है। इसके लिए चिमनी का आवरण 269.48 मीटर कंक्रीट का बनाकर तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस इकाई का शुभारंभ वर्ष 2017 में किया गया था। वहीं 660 मेगावाट की एक इकाई को अक्टूबर 2021 में तथा दूसरी इकाई को अप्रैल 2022 में पूर्ण कर लाइटअप करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से कार्य में बाधा आ जाने से कुछ और समय लगने से इनकार नही किया जा सकता। सी परियोजना का ब्वायलर, स्विच यार्ड, कोलहैंडलिंग प्लांट सहित प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मौके पर महाप्रवंधक सी कैलाश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता यूसी मिश्रा, अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, सहायक अभियंता अखिलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें