म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी गांव के पास शनिवार दोपहर सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव के पास शनिवार की दोपहर एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार फूलचंद, रामसिंह निवासी ठेंगरहवा (मुर्ता) व विजय कुमार निवासी कुदरी तथा साइकिल सवार हीरालाल निवासी कुदरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद फूलचंद व हीरालाल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि बाइक सवार तथा साइकिल सवार लिलासी बाजार में कुछ खरीदारी करने आ रहे थे कि दुर्घटना का शिकार हो गए।