फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

Fri, 23 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
ग्राम न्यायालय की स्थापना के पक्ष में मंगलवार को शांति मार्च निकालते बहराइच अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
लेखपालों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भी सदर तहसील में खतौनी न मिलने से आक्रोशित वकीलों और वादकारियों ने शुक्रवार को तहसील पर विरोध-प्रदर्शन किया। शीघ्र समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता संतोष कुमार अशोक कुमार कनौजिया ने कहा कि खतौनी न मिलने की वजह से वादकारियों की जमानत नहीं हो पा रही। पुलिस वादकारियों को गिरफ्तार करने की फिराक में है। अतुल पटेल और रजनीश चौबे ने कहा कि खतौनी न मिलने की वजह से जमानत नहीं हो पा रही। रामजनम, अमरनाथ सूर्य और डॉ. आरके शर्मा ने कहा कि लेखपालों की हड़ताल के समय से ही तहसील का चक्कर काटना पड़ रहा है।  विजय कुमार भारती और कलीम ने कहा कि खतौनी का लेखपालों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भी न दिया जाना तहसील प्रशासन की सरासर मनमानी है। प्रदर्शन करने वालों में मुन्नी देवी, विजय मिश्रा, रामभजन, फेकई, देवधारी आदि शामिल रहे। सदर एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सर्वर खराब हो जाने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि एक बार बनवाया गया था, लेकिन फिर सर्वर खराब हो गया। उम्मीद है कि शनिवार को लोगांे को खतौनी मिलेगी। उन्हंंेे परेशान नही होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें