फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से पानी न आने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 अंबेडकरनगर के लोग पिछले चार दिनों से शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। मोहल्ले में सफाई की व्यवस्था भी ध्वस्त है। शिकायत के बाद भी नगर पालिका समाधान नहीं कर रही। सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। समाधान न होने पर नगर पालिका कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी शिवाजी, बजरंगी, शकुंतला, किरण, मीणा, आश्मीन, ज्योति, सूरज आदि का कहना था कि पिछले चार दिनों से वार्ड में जलापूर्ति ठप है। सरकारी हैंडपंपों पर प्रभावशाली लोगों ने कब्जा जमा रखा है। वह दूसरों को पानी नहीं भरने देते। निजी हैंडपंप के दूषित पानी का सेवन करने को लोग विवश हैं। वार्ड में नालियां भी बदहाल हैं। जलनिकासी का समुचित इंतजाम न होने से बारिश का पानी घरों में जा रहा है। अभी बारिश की शुरुआत में यह हाल है तो आगे और भी दुश्वारी होने की आशंका है। लोगों ने कहा कि समस्या से कई बार नगर पालिका के जिम्मेदारों को अवगत कराया गया, लेकिन बस आश्वासन ही मिलता है। दूषित पानी के सेवन और वार्ड में गंदगी से बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें