फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: औद्योगिक प्लांट में विस्फोट, छह श्रमिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली (गोंदवाली) स्थित एक स्टील प्लांट परिसर में शनिवार की शाम हुए विस्फोट में छह श्रमिक घायल हुए। इसमें दो की स्थिति नाजुक है। गंभीर मजदूरों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने रविवार को कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पूर्व में भी इस प्रकार की घटना घटित हो चुकी है इसके बाद भी प्रबंधन इसे लेकर सतर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब सात बजे त्रिमूला इंडस्ट्रीज के एसएमएस (स्टील मेल्टिंग शॉप) में भयानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट के कारण वहां कार्य कर रहे श्रमिक विकास यादव पिता जागेश्वर यादव, मनीष कुमार पिता राजदीप यादव, सुनील गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता, मोहित कुमार पिता आश्रम, अभिमन्यु कुमार पिता अंबिका सिंह, कुंदन कुमार पिता गणेश यादव मेटल की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां विकास यादव एवं मनीष यादव की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस महकमे को नहीं दी। ग्रामीणों से सूचना होने के बाद बरगवां निरीक्षक आरपी सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। एसडीओपी राजीव पाठक एवं निरीक्षक यूपी सिंह ने घटनास्थल की तफ्तीश के साथ हादसे के कारणों की जांच किया लेकिन इस दौरान कंपनी प्रबंधन का एक भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि विस्फोट के बाद ही कंपनी के जिम्मेदार लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें