फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती एवं धात्री माताओं को बताए स्तनपान के फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विश्व स्तनपान सप्ताह दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में गर्भवती और धात्री माताओं को स्तनपान के फायदे बताए गए। इसके अलावा स्तनपान की महत्ता को भी बताया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरजी यादव ने बताया कि जिले में एक अगस्त से सात अगस्त तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा मदर मीटिंग कर गर्भवती व धात्री माताओं को स्तनपान के बारे में जानकारी दी। बताया कि स्तनपान से शिशु का जहां शारीरिक विकास होता है वहीं मां का दूध शिशु को डायरिया, निमोनिया एवं कुपोषण से भी बचाता है। कहा कि यदि मां कोविड से संक्रमित है तब भी मां शिशु को स्तनपान करा सकती हैं। मां स्तनपान कराने में सक्षम नहीं हैं तो वह अपना दूध साफ कटोरी में निकाल कर चम्मच से बच्चे को दूध पिला सकती हैं। अगर मां को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हैं तो वह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्तनपान सप्ताह दिवस के दौरान 12 हजार गर्भवती व धात्री माताओं को स्तनपान के फायदे बताते हुए उन्हें जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें