म्योरपुर के आश्रम मोड़ पर जंगल में खुले में फेंकी गई एक्सपायर दवाएं। जागरूक पाठक
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग किनारे जंगल में बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं खुले में फेंके जाने का मामला सामने आया है। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह खुले में दवाएं फेंकना बेहद लापरवाही भरा कृत्य है, जिससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि जंगली जानवरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि जानवर इन दवाओं को खा सकते हैं, जिससे उनकी जान पर बन सकती है। स्थानीय लोगों विजय कुमार, गोविंद, बबलू, रामसजीवन, रामनरेश, जगत प्रसाद आदि ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने जंगल क्षेत्र में इस तरह के कचरे के निस्तारण पर रोक लगाने और निगरानी बढ़ाने की भी अपील की है।