फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिलहट बीट में काटी जा रही महंगी लकड़ियां, विभाग पर उठे सवाल; अवैध कटान नहीं रूकने से लोगों में आक्रोश

Sun, 18 Jan 2026 03:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के जंगलों में बेशकीमती लकड़ियां अवैध रूप से काटी जा रही है। इसे लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने अंदेशा जताया कि रात के अंधेरे में यह काम किया जाता है।
विज्ञापन
बेशकमती लकड़ियों को काटा जा रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: रामगढ़ वन क्षेत्र में बेशकीमती लकड़ियों के कटान पर रोक नहीं लग पा रहा है। सिलहट बीट में बेशकीमती साखू और आसन के पेड़ों की कटाई हो रही है। सिलहट बीट के घोरघट इलाके में आसन के दो पेड़ काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। अवैध कटान से जंगल के अस्तित्व पर सवालियां निशान खड़ा हो रहा है। अवैध कटान नहीं रूकने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन




रामगढ़ वन रेंज के सिलहट में घोरघट कर्मनाशा नदी जाने वाले वन विभाग के रास्ते सहित अन्य इलाके में कहीं साखू कहीं आसन के पेड़ों की कटाई अवैध तरीके से हो रहा है। रामगढ़ बाजार के साथ ही अन्य इलाकों में बेशकीमती लकड़ी बेचने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उठ रहे सवाल

वन विभाग की तरफ से सख्ती नहीं बरते जाने की वजह से लोग महज दिखावा कर रहे हैं। वहीं वन माफिया सड़क के किनारे ही पेड़ काटकर वन विभाग को चुनौती दे रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के लापरवाही का आलम यह है कि वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे और घर बनाने का सिलसिला भी जारी है। वहीं जनहित के कार्यों को नियम बताते हुए वन विभाग की तरफ से रोक दिया जाता है। 

एक तरफ सरकार प्रदूषण मुक्त बनाने की बात करती है, वहीं वन क्षेत्र में लकड़ी काटे जाने की घटना चिंता का विषय है। इस बारें में क्षेत्रीय वन अधिकारी रामनारायण वर्मा का कहना है कि अवैध कटान की जानकारी है मामले की जांच कराते हुए सभी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें