सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने रविवार को आकर्षक माडल बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनका साइड प्रोजेक्टर और एलर्ट एलार्म लोगों को खूब रास आया। बच्चों ने लजीज व्यंजन भी तैयार किए, जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया।
सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि उमाशंकर जायसवाल ने भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रदर्शनी में कक्षा दस की छात्रा निषी एवं निधि का बनाया गया एलार्म, प्रिया का हवा से संचालित राकेट, विकास एवं अंकिता की ईआई, शशिकांत एवं हर्षित सिंह की हाइड्रोलिक इलेक्ट्रिक क्रेन, रितेश मिश्र का साइड प्रोजेक्टर, पवन चक्की एवं अनिल अग्रवाल के लेटर बाक्स एलार्म की जमकर सराहना हुई।