फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मिलने वाली शिकायतों की निष्पक्षता से करें जांच

विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस लाइन चुर्क में रविवार को अपराध समीक्षा बैठक ली। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण स्थिति की समीक्षा करने के साथ कई निर्देश दिए गए। कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

एसपी ने आगामी चुनाव और विभिन्न किसान संगठनों द्वारा किये जा रहे आंदोलन के दृष्टिगत लगातार सतर्क दृष्टि रखने को कहा। पुलिस बल व पीआरवी वाहनों को ब्रीफ कर पेट्रोलिंग करते रहने के निर्देश दिए। जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पूर्व निर्धारित 27 बिंदु की सूचना के अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा एक माह के लंबित विवेचनाओं के निस्तारण आदि की जानकारी ली। आनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उसे समय से निस्तारिक करने का निर्देश दिया। थानों पर महिला हेल्प डेस्क, सी-प्लान, डिजिटल वालंटियर, सवेरा योजना, 1090, 112, 108 आदि से जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने अवैध शराब/मादक पदार्थों के परिवहन/बिक्री, पशु तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने और सख्त से सख्त कार्रवाई करने, एंटी रोमियो स्क्वायड, मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों और हाइवे पर रात्रि गश्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें