फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी को मिल रहा है संविधान निर्माता के योगदान का लाभ: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन अनुकरणीय है। उनके योगदान का लाभ पूरे भारत को मिल रहा है ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जो हम प्रशासनिक अधिकारियों को दलितों, पिछड़ों, वंचितों को बराबरी के दर्जे के साथ उनका हक दिलाने का मौका मिला है, वह भारतीय संविधान की देन ही है । आज जो देश के सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार मिला हुआ है, वह संविधान निर्माता का अहसान है। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जनपद के नागरिकों के साथ ही सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों से अपील करते हुए डीएम ने कहा कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ सम्मान जनक व्यवहार करते हुए देश को सशक्त बनाने में समरसता बढ़ाएं । कहा कि सरकारी कार्मिक वंचितों, दलितों, पिछड़ों तथा कमजोर व्यक्तियों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों को संविधान के अनुरूप मूर्त रूप देकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें । एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील यादव, एसडीएम ओबरा प्रकाश चन्द्र, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीपीओ अजीत सिंह, प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र पौत्सायन, डीओपीआरडी शशिभूषण शर्मा, सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत संविधान निर्माता के जीवन संघर्ष पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला । समारोह का संचालन एआर को-आपरेटिव टीएन सिंह ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें