फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हर भारतीय का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे महा समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को ककरी में धन एकत्रित किया। भारतीय कोयला मजदूर संगठन के क्षेत्रीय महामंत्री अरुण कुमार दूबे के नेतृत्व में ककरी आवासीय परिसर में अभियान को तेज गति देते हुए पूर्व सचिव बीएमएस ककरी स्वर्गीय राजेश सिंह की धर्मपत्नी मीरा सिंह ने 25 हजार रुपये की समर्पण राशि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दी। मीरा सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हर भारतीय का सपना है। उनके पति स्व. राजेश सिंह शुरू से ही राम मंदिर के निर्माण के समर्थक थे। आज उनका सपना पूरा हो रहा है। इस दौरान एसएन भारती, शिव शंकर राय, अवधेश त्रिवेदी, विभाकर पांडे आदि राम भक्तों ने 5100 रुपये निधि समर्पण किया। रेणुसागर नगर के पालक अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि अब तक 7 लाख 21 हजार रूपये जमा कराये जा चुके है। इस अवसर पर जिला बौद्धिक प्रमुख अशोक उपाध्याय, अभियान सह प्रमुख विकास बैसवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, बीएमएस से राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अरविंद सिंह, प्रदीप सिंह, राहुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें