फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद भी जमकर मतदान

Thu, 29 Oct 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए गुरुवार को घोरावल और चतरा ब्लाक में वोट डाले गए। रिमझिम बारिश के बीच मतदाताओं ने जमकर मताधिकार का प्रयोग किया। घोरावल ब्लाक में 57 प्रतिशत और चतरा ब्लाक मेें 60 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। दोनों ब्लाक में 196 क्षेत्र पंचायत और आठ जिला पंचायत सदस्य पद के 211 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील बूथों पर सीसी कैमरे लगाए गए थे। घोरावल ब्लाक के छह मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग भी हुई। जिलाधिकारी जीके प्रियदर्शी और पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा समेत अन्य अधिकारी मतदान केेंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

घोरावल ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य के छह वार्डों व 141 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव के निमित्त 150 मतदान केंद्र और 287 मतदेयस्थल बनाए गए थे। यहां दो लाख 13 हजार 77 मतदाताओं के सापेक्ष लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उधर चतरा ब्लाक में 61 मतदान केंद्रों पर दो जिला पंचायत सनदस्य व 55 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। यहां 81 हजार 441 मतदाताओं के सापेक्ष लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह से रिमझिम बारिश हो रही थी। इस नाते सुबह नौ बजे तक चतरा ब्लाक में मात्र छह प्रतिशत और घोरावल ब्लाक में पांच प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे तक मतदान की औसत काफी धीमी होने के कारण चतरा में 11 और घोरावल में नौ प्रतिशत वोट पड़े थे। हालांकि 12 बजे बारिश बंद होते ही मतदान स्थलों पर लंबी लाइन लग गई। दोपहर एक बजे तक चतरा ब्लाक में 20 और घोरावल में 25 प्रतिशत मतदान पहुंच गया। इसके बाद मतदान का प्रतिशत तेजी से बढ़ा तो बढ़ता ही गया। अपराह्न तीन बजे तक चतरा में 45 और घोरावल में 38 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे तक घोरावल में लगभग 57 और चतरा ब्लाक में 60 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें