फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: काउंसिलिंग में भी नहीं मानी, मंदिर में जेहा खातून ने प्रदीप से रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार वालों के मनाने के प्रयास, घंटों काउंसिलंग के बावजूद लगातार 24 घंटे तक युवती प्रेमी के साथ शादी के जिद पर अड़ी रही। वन स्टाॅप सेंटर से निकलने के बाद वह प्रेमी के साथ दंडइत बाबा मंदिर परिसर स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

वहां वैदिक मंत्रों के बीच भगवान शिव को साक्षी बनाकर शादी रचाई। प्रेमी जोड़े ने खुद को खतरा बताते हुए पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस की तरफ से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
करमा क्षेत्र के पगिया-बारी महेवां इलाके के रहने वाले प्रदीप कुमार की डेढ़ साल पूर्व काम के दौरान जेहा खातून से पहचान हुई। करीब डेढ़ साल तक बातचीत के बाद दोंनों ने साथ रहने का फैसला लिया। दोनों के शादी रचाने की घरवालों को भनक लग गई। जेहा का दावा था कि जैसे ही उसके घर वालों को इसकी जानकारी हुई उस पर पहरे बिठा दिए गए।
विज्ञापन

तरह-तरह की पाबंदियां लगाई जाने लगीं। उसको और उसके प्रेमी को जान से मारने की धमकियां दी गईं। किसी तरह वह शनिवार को घर से बाहर निकली और प्रेमी को साथ लेकर सीधे रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में लगे थाना दिवस में फरियाद लगाने पहुंच गई।
पीछे-पीछे दोनों के परिवार वाले भी पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को करमा थाने भेजा गया। वहां बातचीत के बाद युवती को काउंसिलिंग के लिए वन स्टाप सेंटर भेज दिया। रविवार की दोपहर वहां से उसे छोड़ दिया गया। बाहर आने के बाद उसने प्रेमी से संपर्क साधा और दंडइत बाबा मंदिर परिसर पहुंची।
वहां परिचितों-साथियों के बीच प्रदीप ने उसके साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। प्रदीप का कहना था कि जेहा हर कदम पर उसका साथ देने के लिए तैयार थी। उसने हौसला भी दिखाया और पारिवारिक बंदिश तोड़कर थाने पहुंचे। बिना किसी रोकटोक के उन्होंने रविवार की दोपहर बाद शादी रचा ली। वहीं काउंसलर अनुराधा जायसवाल का कहना था कि युवती की तरफ से परिवार पर नौकरी करने से रोकने का आरोप लगाया जा रहा था।
चूंकि वह बालिग है और उसकी उम्र 22 वर्ष है। इसलिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर उसे जाने दिया गया। प्रभारी निरीक्षक करमा राजेश कुमार सिंह का कहना था कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अगर प्रेमी जोड़े या युवती की तरफ से किसी तरह की मदद मांगी जाती है तो मामले में त्वरित रूप से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें