सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नव गठित डिस्ट्रक्टि कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक हुई। इसमें सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर नई समितियों का गठन व निष्क्रिय समितियों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देश के क्रम में समितियों के ऑनलाइन डाटा फीडिंग एवं सभी ग्राम पंचायतों में
सहकारिता विभाग, दुग्ध विभाग, मत्स्य विभाग (किसी एक विभाग) के समितियों का गठन करना है। उन्होंने कहा कि जिले के 621 ग्राम पंचायत में से 118 ग्राम पंचायत में सहकारिता, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग की समितियां क्रियाशील हैं। 511 ग्राम पंचायत में कोई समिति नहीं है, जिसमें गठन का कार्य किया जाना है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, शेषनाथ चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।