सोनभद्र। सदर एसडीएम रमेश कुमार ने बुधवार को केकरारी पीएचसी, परासी दुबे, मधुपुर सीएचसी सहित अन्य अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर-कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। वार्डों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था देखी। परिसर में साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की जानकारी ली। अस्पताल आए मरीजों से दवा-उपचार की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। एसडीएम ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के साथ अच्छे से पेश आएं। उन्हें बेहतर चिकित्स सुविधा मुहैया कराएं। उन्होंने सीएमओ को निरीक्षण रिपोर्ट प्रेषित करते हुए खामियां दूर कराने की बात कही।