फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंगत-संगत का उपदेश दे मिटाया छूआछूत

विज्ञापन
ओबरा के गुरुद्वारा में शबद कीर्तन करते रागी जत्था। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। बताया गया कि गुरुनानक ने पंगत-संगत का उपदेश देकर छुआछूत मिटाया। इस दौरान लोगों ने गुरु का लंगर भी छका। ‘बोले सो निहाल, सतश्री अकाल’ से गुरुद्वारा गुंजायमान होता रहा। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा राबर्ट्सगंज में गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारे को झालर व फूल माला से सजाया गया। कई दिनों तक प्रभात फेरी निकाली गई। मंगलवार को अखंड पाठ की समाप्ति हुई। भाई हरमीत सिंह व दया सिंह ने भजन कीर्तन किया। लखनऊ से आए रागी जत्था भाई राजिंदर सिंह व उनकी टीम ने सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। अध्यक्ष जसबीर सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव ने लोगों को पंगत व संगत का उपदेश दिया ताकि लोगों के अंदर बराबरी की भावना पैदा हो और छूआछूत दूर हो सके। इस दौरान अध्यक्ष जसबीर सिंह, रनजीत सिंह, दविंदर सिंह भंडारी, अजीत सिंह दया सिंह व कमलेश सिंह रहे। ओबरा/दुद्धी : दुद्धी और ओबरा स्थित गुरुद्वारा में भी सबद-कीर्तन हुआ। इस दौरान गुरुनानक देव के संदेशों को बताया गया। कमेटी के संरक्षक अजीत सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म किया। समाजसेवी सरदार दलवीर सिंह सामरा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन का आयोजन होगा। रेणुकूट : हिंडाल्को से संचालित आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज में मंगलवारको गुरुनानक देव की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल, उप-प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने गुरुनानक देव के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत किया।

राबर्ट्सगंज गुरु सिंह सभा में गुरुनाकक देव के प्रकाश उत्सव पर शबद कीर्तन करते रागी जत्था।संवाद- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज गुरु सिंह सभा में गुरुनाकक देव के प्रकाश उत्सव पर प्रसाद ग्रहण करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें