फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी से बदसलूकी पर कर्मचारियों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) में बीते दिनों एनसीएल कर्मचारी से निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा की गई बदसलूकी व मारपीट की घटना तूल पकड़ने लगी है। शनिवार को कई श्रम संगठनों के साथ आल इंडिया आटीआई इम्पलाइज एसोसिएशन (सिटिया) ने कोल प्रबंधन से विरोध दर्ज कराते हुए साफ कर दिया कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बाध्य हो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।घटना एनसीएल के अमलोरी कोयला क्षेत्र के कर्मचारी से जुड़ी है। विवरण के मुताबिक टेक्निसियन फीटर के पद पर पदस्थ कर्मी अनिल कुमार 16 जून को गर्भवती पत्नी को उपचार के लिए नेहरू चिकित्सालय लेकर गया था। आरोप है कि मुख्य द्वार पर मौजूद निजी सुरक्षा गार्डों ने अस्पताल के अंदर जाने से रोक दिया और वजह पूछने से भड़के दो गार्डों ने कर्मचारी को पकड़ अंदर ले गए। इसी बीच पहुंचा तीसरे गार्ड ने अनिल की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी अनिल का मेडिकल कराया। पीड़ित कर्मचारी के तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस जांच शुरू कर दी है। मजदूर संगठनों का आरोप है कि इस मामले में संबंधित लोगों पर विभाग के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथी के साथ हुई मारपीट व बदसलूकी पर कई श्रम संगठन एक हो गए हैं। सभी का कहना है कि पुलिस कार्रवाई से पहले विभागीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। एनसीएल में तकनीकी कर्मचारियों के संगठन सिटिया के जनरल सेक्रेटरी बीके पटेल ने उच्च प्रबंधन से घटना पर गंभीरता दिखाने की मांग के साथ आरोप लगाया गया कि जिम्मेदार अफसर मामले को दबाने में लगे है। इसे कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें