फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में हो रही थी बस्ती-संतकबीरनगर के ओवरलोडिंग की इंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बस्ती, संत कबीरनगर सहित अन्य जनपदों में ओवरलोडिंग कराकर सरकारी खजाने को चपत लगाने के मामले की आंच सोनभद्र तक पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वहां हो रही ओवरलोडिंग की इंट्री जिले के परिवहन महकमे में तैनात दो सिपाहियों द्वारा की जा रही थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को बस्ती के एआरटीओ सहित चार की गिरफ्तारी के दौरान एसआईटी को एक डायरी मिली है, जिससे भी दोनों सिपाहियों के नाम सामने आए हैँ। पुलिस की तरफ से उनकी निगरानी भी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर कभी भी एसआईटी की टीम यहां धमक सकती है।
विज्ञापन

पिछले माह एसआईटी ने गोरखपुर में ओवरलोडिंग के रैकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसमें बस्ती, संतकबीरनगर सहित कई जिलों के के एआरटीओ, उनके वाहन के ड्राइवर और साथ चलने वाले सिपाहियों की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई थी। मंगलवार को इस मामले में बस्ती के प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन, उनके ड्राइवर और देवरिया एआरटीओ के सिपाही की गिरफ़्तारी हुई तो पता चला कि ओवरलोडिंग की इंट्री को लेकर भी बड़ा खेल खेला जा रहा है। किसी को इसकी जानकारी न मिलने पाए, इसके लिए ओवरलोडिंग के एवज में इंट्री के रूप में लिए जाने वाले सुविधा शुल्क की वसूली दूसरे जनपदों में तैनात सिपाही से करवाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में तैनात दो सिपाहियों का नाम सामने आया है। वहीं जिले में भी ओवरलोडिंग के नाम पर ली जाने वाली इंट्री किसी गैर जनपद में तैनात सिपाही से कराए जाने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्र बताते हैं कि एसआईटी की तरफ से इसकी जानकारी जिले की पुलिस को देकर संबंधित सिपाहियों की निगरानी शुरू करवा दी गई है। दो-चार दिन में एसआईटी यहां धमक भी सकती है। चर्चा है कि अधिकारियों के करीबियों, कुछ ट्रांसपोर्टरों के सहयोग से पासरों की एक टीम पूरी रात जिले में ओवरलोड वाहनों को पास कराने में लगी रहती है। पूर्व में कई बार प्रशासन और पुलिस की तरफ से सख्ती भी बरती गई लेकिन कभी किसी उच्च अधिकारी तो कभी किसी राजनैतिक दबाव के चलते यह खेल अपनी रफ्तार से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें