फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरों, लेखपालों ने किया रक्तदान

Thu, 15 Sep 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ donating
विज्ञापन
इंजीनियरों, लेखपालों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे लेखपालों ने गुरुवार को मांगों के समर्थन और प्रदेश सरकार  की उपेक्षा के विरोध में रक्तदान किया। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित ब्लड बैंक में लेखपालों ने रक्तदान कर प्रदेश सरकार से समस्याओं के जल्द निस्तारण करने की मांग की। वहीं विगत वर्षों की भांति उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने भी इं.  आरके दत्ता की पुण्यतिथि पर रक्तदान किया। करीब 50 लेखपालों और इंजीनियरों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने ब्लड बैंक पर पहुंच कर रक्तदान के लिए 80 लोगों ने पंजीयन कराया। रक्तदान करने में बृजबिहारी मौर्य, ज्योति गुप्ता, विष्णु चंद्र द्विवेदी, तेज प्रताप सिंह, अनीता गुप्ता, रामचंद्र दिवाकर, सरजू यादव, ह्दयेश, सुरेश चंद्र पांडेय, गोविंद  चंदन शर्मा, साजिद खां, सरोज शामिल रहे।          लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ मिश्रा ने कहा कि मांगें पूर्ण न होने तक प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
 
उधर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले इं. सत्य प्रकाश, मनीष चौबे,   धीरेंद्र कुमार, छब्बू लाल, सागर, जितेंद्र तिवारी, रमाकांत भारती, अमित कुमार वर्मा, महेश यादव, धीरज सिंह समेत कई अभियंता मौजूद रहे।महासंघ के उपाध्यक्ष इं. पीएन सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रभाव नहींपड़ता हैै। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। क्योंकि एक  यूनिट ब्लड एक व्यक्ति जान बचा सकती हैै।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अवश्य रक्तदान करने की अपील की। कहा इसमें संकोच की जरूरत नही है। इस मौकेे पर इं. पंकज कुमार, अजय कुमार, पूजन राम, सूर्यलाल सिंह, जितेंद्र तिवारी, छब्बूलाल, श्रवण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें