पांच सूत्री मांगों के समर्थन में उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम अधिकारी एसोसिएशन के बैनरतले चल रहा अभियंताओं का आंदोलन गुरुवार को क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया। पहले दिन इं. मनीष मिश्रा, इं. पवन वर्मा, इं निरंजन कुमार, इं. आशीष कुमार, इं. अजय प्रजापति, इं. मनीष यादव, इं. देवेश शर्मा, इं. वेद प्रकाश, इं. अजय प्रसाद, इं. जन्मोत्सव, इं. ब्रजेश यादव, इं. मनीष कुमार, इं. विनय दीक्षित आदि अनशन पर बैठे। इस दौरान अभियंताओं ने उच्च प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर संगठन के महासचिव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 28 फरवरी 2009 के उपरांत सहायक अभियंताओं को पूर्व की भांति तीन वेतन वृद्धि, प्रारंभिक वेतनमान रुपये 9375 के सापेक्ष छठे वेतनमान 22840 निर्धारित किया जाए। उत्पादन निगम की विस्तार होने वाली परियोजनाओं के निर्माण हेतु नए पदों का सृजन कर नियुक्ति की जाए। वर्ष 2008 तथा उसके पश्चात नियुक्त सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता सूची जारी की जाए। विगत तीन वर्षों से रुके उत्पादन एवं तेल बचत भत्ता कर आदेश निर्गत किया जाए तथा पाली में कार्यरत कार्मिकों को पाली भत्ता मूल वेतन का कम से कम तीस प्रतिशत दिया जाए। निगमीय विद्युत कार्मिकों को रियायत दर पर मिलने वाली बिजली सुविधा एलएमवी-10 को बहाल रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं। अनशन के समर्थन में इं. एसपी यादव, इं. रामकुमार, इं. अर्जुन प्रसाद, इं. अनुराग अस्थाना, इं. वीडी सोनकर, इं. योगेंद्र मौर्या, दिवाकर शुक्ला, इं. प्रवीण कुमार, इं. राजेश कुमार, इं. अशोक कुमार आदि शामिल रहे।