फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक से स्थानीय समस्याओं का हल ढूंढें इंजीनियरिंग के छात्र : आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क (सोनभद्र) । प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री आशीष पटेल ने सोमवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काॅलेज परिसर में निर्मित इंक्यूवेशन सेंटर, स्वास्थ्य केंद्र, पुरुष छात्रावास, वर्चुअल स्टूडियो व कम्प्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को तकनीक के जरिए स्थानीय समस्याओं का हल ढूंढने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कॉलेज के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने उपलब्ध संसाधनों व तकनीकी बिंदुओं की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि सरकार ने सोनभद्र जैसे सुदूर इलाकों में काॅलेज की स्थापना कर पिछड़े क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं व रहवासियों को सुविधा देकर उनके सपनों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि इस काॅलेज में बेहतर माहौल के बीच अच्छी पढ़ाई के लिए सरकार तत्पर है। शिक्षक भी अपने स्तर से इस दिशा में हरसंभव प्रयास करें, जिससे यहां पढ़ाई कर छात्र-छात्रा अपने परिवार के सपनों को साकार कर सकें।
मंत्री ने छात्र-छात्राओं से खुला संवाद कर कॉलेज में प्रदान की जा रही शिक्षा, भोजन व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उनके बौद्धिक स्तर को भी जाना। कहा कि हाॅस्टल में किसी तरह की असुिवधा हो तो मुझे अवगत करा सकते हैं, उसका समाधान किया जाएगा। पेयजल की समस्या पर उन्होंने विद्यार्थियों से इसके समाधान के लिए खुद कार्ययोजना बनाकर डायरेक्टर के माध्यम से उच्च स्तर पर प्रस्ताव भिजवाने को कहा। कहा कि अच्छी कार्ययोजना बनाने वाले छात्रा-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। मंत्री ने सोनभद्र पिछड़ा इलाका है। इसके विकास के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थी छुट्टी के दिन चोपन सहित अन्य पिछड़े इलाकों में जाएं और वहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सांसद पकौड़ी लाल कोल, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रजिस्ट्रार डाॅ. आमोद कुमार तिवारी, डाॅ. डीके त्रिपाठी, डाॅ. हिंमाशु कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें