फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेटे ने शादी से इन्कार किया तो पिता ने सब्बल से वार कर ले ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के मचबंधवा गांव में सोमवार की शाम पिता ने सब्बल से प्रहार कर पुत्र की हत्या कर दी। दोनों के बीच जल्द शादी करने को लेकर विवाद हुआ था। बेटा अभी शादी करने को तैयार नहीं था, जबकि पिता उस पर दबाव बना रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मचबंधवा गांव निवासी अरविंद कुमार (22) सोमवार को दोपहर में खाना खाने के बाद सो रहा था। शाम करीब चार बजे पिता चतुर बिहारी ने वहां पहुंचकर उसे जगाया। पिता ने जल्द शादी करने को लेकर बेटे से बात की, मगर अरविंद अभी शादी के लिए तैयार नहीं था। उसने यह कहते हुए इंकार किया कि जब तक वह कमाने नहीं लगेगा, तब तक शादी नहीं करेगा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आकर पिता चतुर बिहारी ने पास में रखा सब्बल (लोहे का राड) उठाकर बेटे के सिर पर कई प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से अरविंद चारपाई पर ही ढेर हो गया। बेटे की मौत के बाद मां मानकुंवर दहाड़ मारकर रोने लगी। चीख-पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। इस बीच मौका पाकर आरोपी पिता वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी, एसआई आरएस शर्मा, वीर बहादुर चौधरी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें