फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे और बेटियों के बीच को फर्क को खत्म करें, दे समान अधिकार

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज(जमगाव )में आयोजित सास बहू सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा नेता म? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शाहगंज। समाज में बेटा-बेटी के बीच फर्क को खत्म करें और बेटियों को भी बेटे के समान अधिकार दें ताकि बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। पुरुष समाज महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और उनके अधिकारों को लेकर सजग रहे। ये बातें भाजपा नेत्री माला चौबे ने रविवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमगांव में आयोजित सास बहू सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

माला चौबे ने कहा कि एएनएम, आशाएं गांवों में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। कहा कि समाज के हर वर्ग को बेटे और बेटियों को समान समझना चाहिए। एएनम चंचला श्रीवास्तव, मधुलता तिवारी ने कहा कि सास बहू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दोनों को जागरूक करना है। सास को चाहिए कि वे बहू का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य केंद्र कराएं ताकि जच्चा और बच्चा सुरक्षित रह सकें। सम्मेलन में मौजूद सास बहू को पुरस्कार दिया गया। इस दौरान गीता मिश्रा, पुष्पा, अनीता मौर्या, ग्राम प्रधान श्याम बिहारी सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें