फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण क्षेत्र में वन विभाग ने खोदवाया गड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली । विंढमगंज वन रेंज में अतिक्रमणकारियों तथा वन कर्मियों के बीच लुक्का-छिपी का खेल चल रहा है। अवैध कब्जा करने की नियत से अतिक्रमणकारी खाली पड़े वन भूमि परझाड़ियों को साफ करवा रहे हैं। मामला संज्ञान मं आने पर वन कर्मियों ने जिस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है उसके चारों तरफ गड्ढ़ा खुदवा दिया। वन विभाग ने 20 लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पिछले कुछ दिनों से विंढमगंज रेन्ज के जोरुखाड़ वन ब्लॉक 2 के सुइचट्टान के खाली पड़े वन भूमि क्षेत्र को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरूषों द्वारा जोतकोड करने की नीयत से साफ सफाई की जा रही है। सोमवार को विंढमगंज रेन्ज के वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर चारों तरफ जेसीबी मशीन लगाकर ट्रेंच तथा सुरक्षा खाई खोद दिया। साथ ही वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने के आरोप में 20 लोगों को चिन्हित कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। रेंजर विजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुइचट्टान के खाली पड़े वन भूमि पर इलाके के कुछ बड़े लोगों द्वारा भोले भाले ग्रामीणों को उकसा कर कब्जा कराया जा रहा है। इसकी गोपनीय जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही साजिशकर्ताओं के खिलाफ भी वन अधिनियम के तहत विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें