फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर अतिक्रमण कर बने मकानों पर चला बुलडोजर

Tue, 19 May 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को मोरवा इलाके के गुरुद्वारा रोड में हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई। एसडीएम (आईएएस) स्वरोचिश सोमवंशी की अगुवाई में नगर निगम के कर्मियों ने दो दर्जन से अधिक निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम स्वरोचिश सोमवंशी की देखरेख में मंगलवार की सुबह शुरू किए अभियान के तहत सड़क किनारे बनी नालियों पर हुए निर्माणों को ढहाए जाने की कार्रवाई शुरू की गई।

कार्रवाई होते देख लोगों ने अपने सामान खुद समेटना शुरू कर दिए। इसके बाद नगर निगम का डंडा चला तो दर्जन भर से अधिक निर्माणों को ध्वस्त कर जल निकासी के रास्तों को मुक्त करा दिया।
विज्ञापन


इसी के साथ नालियों की सफाई भी करा दी गई। बताते चले कि इससे पहले एसडीएम की अगुवाई में मोरवा के युवाओं और अन्य लोगों ने सफाई अभियान की शुरूआत की थी।

इसी दौरान अतिक्रमण के चलते पानी निकासी के रास्ते अवरूद्ध मिले। अतिक्रमण के चलते बंद रास्तों को खोलने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरूआत हुई तो सर्कित हाउस रोड, बैंक रोड के किनारे हुए अतिक्रमण का ढहा दिया गया। एसडीएम सोमवंशी ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें