फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों से आर्थिक मदद दिलाकर युवाओं को रोजगार देने पर जोर

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में कौशल विकास मिशन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप कौशल सतरंग कार्यक्रम घटक आईईसी गतिविधियों के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के विभिन्न योजनाओं विशेष कौशल प्रशिक्षण आदि के संबंध में जिले के लोगों को जागरूक करने के लिए शासन स्तर से भेजी गयी बड़ी एलईडी प्रचार-प्रसार वैन को कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत जिले के युवा एवं युवतियों को ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण देकर कुशल करने के साथ ही बैंकों से आर्थिक मदद कराकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से व्यक्ति में स्वावलम्बन बनने के साथ ही आगे बढ़ने की क्षमता मिलती है, जिससे व्यक्ति खुद अपने बल पर किसी भी काम को करने के लिए सक्षम होता है और अपने परिवार का जीविकोपार्जन करने के लिए समर्थ होता है।
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शासन स्तर से भेजी गयी बड़ी एलईडी वैन द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों जैसे राबर्ट्सगंज बाजार, सलखन बाजार, चुर्क बाजार, चोपन बाजार, हाईडिल मैदान परिसर, मधुपुर बाजार आदि स्थलों पर कौशल विकास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। एलईडी वैन के साथ नुक्कड़-नाटक टीम ने भी अपने अभिनव के द्वारा नागरिकों को जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, निशान्त ओझा, विनोद कुमार, पंकज कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें