एनटीपीसी सिंगरौली के प्रशासनिक भवन प्रेक्षागृह में चल रहे व्यावसायिक उत्कृष्टता मॉडल आकलन सत्र का शुक्रवार को समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विद्युत गृह के कार्यकारी निदेशक अनुत्तम चौधुरी ने आयोजन को उपयोगी बताया और अधिकारियों-कर्मचारियों को इससे सीख लेकर अपने कार्य को बेहतर बनाने की नसीहत दी।
व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग के उप महाप्रबंधक शांतनु कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उत्कृष्टता से जुड़े माडल की स्क्रीन पर प्रस्तुति दी गई। बताया गया कि यहां पांचवीं बार कार्य में गुणवत्ता लाने से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आकलन समूह के अधिकारी एस शिवगुरू ने कहा कि इस दौरान अधिकारी-कर्मियों ने काफी कुछ सीखा है। आगे भी तरह के आयोजनों के जरिए सुधार का क्रम जारी रहेगा। अपर महाप्रबंधक एके सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।