फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कर्मचारियों ने समस्याओं से सीएमओ को कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तैनात कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं से सीएमओ को अवगत कराया। कर्मचारियों ने म्योरपुर में कार्यरत एएनएम को 5 माह का मानदेय न देने की बात बताई।
विज्ञापन

बताया कि एनसीडी कार्यक्रम में कार्यरत स्टाफ नर्स गायत्री देवी का 4 माह का मानदेय नहीं देने और न ही उनसे कार्य न कराने का कोई पत्र जारी हुआ है। कर्मचारियों के ईपीएफ पर ब्याज नहीं मिलने के मुद्दे को भी उठाया। घोरावल ब्लॉक में कार्यरत आरबीएसके टीम का दिसंबर माह का मानदेय देने की मांग की तो वहीं चोपन ब्लॉक में कार्यरत एएनम का अवरुद्ध मानदेय देने की मांग की गई। म्योरपुर में कार्यरत कर्मी मनीष कुमार की मृत्यु के उपरांत मिलने वाली बीमा की धनराशि न मिलने पर नाराजगी जताई गई। इस दाैरान एसीएमओ डॉ. आरजी यादव, डीपीएम रिपुंजय, पुष्पेंद्र, नेहा मनोज, अरविंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें