उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की तरफ से शनिवार को पुराने पेंशन को बहाल किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को एक अलग ही अंदाज में मुहिम चलाई। कर्मियों ने नई स्कीम का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम) लिखा पतंग उड़ाकर, पुरानी स्कीम को बहाल किए जाने की मांग की। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती। तब तक प्रत्येक त्योहार और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अलग-अलग तरीके से मांग उठाए जाने का क्रम जारी रहेगा।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज दुबे , चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महा संघ जिलाध्यक्ष राजा राम दुबे, कार्यक्रम प्रभारी एवं चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महा संघ जिलामंत्री मनोज पांडे, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री संतोष कुमार मौर्य, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, सुनील तिवारी, यज्ञ नारायण, धीरेंद्र, बनारसी गुप्ता, सुनील शुक्ला, अमरनाथ यादव ,अमरनाथ, चंद्रभान, परमानंद, मनोज कनौजिया, परमेश्वर यादव आदि ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन स्कीम बंद कर कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसके विरोध में आवाज उठाने का क्रम तब तक जारी रहेगा। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती।