फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य संस्कृति और एकता पर जोर

Sat, 28 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने शुक्रवार की देर शाम अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में सभा की। इस दौरान अवर अभियंता संवर्ग का ग्रेड वेतन 4600 के समतुल्य प्रारंभिक वेतनमान 12540 और उसके संगत परिणामी लाभ दिलाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया गया। वहीं संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष आरके त्रिवेदी, केंद्रीय संरक्षक एसबी सिंह, केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीबी पटेल, केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश, केंद्रीय महासचिव वरींदर शर्मा, पावर कारपोरेशन के मध्यांचल अध्यक्ष अरविंद झा, केंद्रीय संगठन सचिव (मुख्यालय) अनिल कुमार वर्मा के अनपरा प्रथम आगमन पर गर्मजोश स्वागत किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय महासचिव वरींदर शर्मा ने संगठन की तरफ से अवर अभियंताओं के हक में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रबंधन के साथ किए गए पत्राचार से भी अवगत कराया। केंद्रीय संरक्षक एसबी सिंह ने नवनियुक्त अवर अभियंताओं को संगठन के इतिहास की जानकारी दी और उनसे संगठन की एकता-अखंडता मजबूत बनाए रखने की अपील की। कहा कि बेहतर कार्यसंस्कृति के साथ खुद की एकता बनाए रखें। 

उन्होंने नव नियुक्त अवर अभियंताओं के लिए प्रशिक्षण के आयोजन की आवश्यकता बताई। आयोजन में अनपरा इकाई के पदाधिकारी सत्यम यादव ,लक्ष्मी नारायण, मंगलेश , जनार्दन पांडेय, मो. मुख्तार, केंद्रीय पदाधिकारी राजेश सिंह, केके पांडेय ने अहम भूमिका निभाई। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष हरिशंकर चौधरी ने व संचालन शाखा सचिव आशुतोष द्विवेदी ने किया। रामभरोस गुप्ता, श्याम सुंदर सिंह, संतोष शुक्ला, अधिशाषी अभियंता रामजनम, अरुण, नरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अनिल, अमित, सौरभ, ब्रजेश, योगेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें