फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) सिंगरौली की बैठक सोमवार को बैढ़न में आयोजित की गई। बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली की ओर से हुई बैठक में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन विंध्यनगर ने संयोजक कार्यालय की भूमिका निभाई। बैठक की अध्यक्षता एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) एवं अध्यक्ष (नराकास) सिंगरौली ने की। इस अवसर पर राम रेखा यादव महाप्रबंधक पावर ग्रिड कॉरपोरेशन विंध्यनगर, किशोर कुमार होता कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी लिमिटेड और सहायक आयुक्त नवीन निश्चल सहित कुल 24 सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में सदस्य कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और राजभाषा संबंधी गतिविधियों की समीक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों एवं नवाचारों को साझा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें