फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हज यात्रा को सरल बनाने पर दिया जोर, लिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य जावेद कमर खां सोमवार को सोनभद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में हज से संबंधित समीक्षा बैठक की। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से संवाद स्थापित किया। हज यात्रा को सरल बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, हज ट्रेनर अबू तलहा, हज यात्रा पूर्ण कर चुके हाजी, हज प्रशिक्षक व विभिन्न मदरसों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में हज प्रक्रिया को और सरल बनाने का फीडबैक भी लिया गया। उन्होंने ने बताया कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के लिए हज यात्रा सहित विभिन्न योजनाओं को सरल और सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी दी कि बीते आठ वर्षों में जनपद सोनभद्र से कुल 203 लोगों ने हज यात्रा पूरी की है। बैठक में सूचना विभाग के प्रधान सहायक नेसार अहमद ने सुझाव दिए।
वहीं पूर्व हज ट्रेनर आरिफ ने हज आवेदन प्रक्रिया, इमबारकेशन प्वाइंट और सऊदी अरब में ठहरने की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मदरसों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी बैठक में अपनी बात रखी।
मुस्ताक अहमद ने मदरसा मान्यता और वक्फ संपत्ति के पंजीकरण जैसे अहम मुद्दे उठाए। बैठक में अल्ताफ अहमद, तौकीर अहमद, निजामुल उलूम, नाइस, रिजविया दीघूल सहित अन्य संस्थानों के शिक्षक व प्रबंधक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जावेद कमर खां ने भरोसा दिलाया कि प्राप्त सुझावों को राज्य स्तर पर उचित मंच पर रखा जाएगा और हज यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें