फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास हो रहा सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के राष्ट्रीय ग्रामीण विकास बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के मुख्य महाप्रबंधक दुष्यंत सिंह चौहान ने शनिवार को बलियरी गांव में नाबार्ड के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं और किसानों के स्वावलंबन पर जोर दिया। कहा कि नाबार्ड ग्रामीण महिलाओं और किसानों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। यदि देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो गांव को आत्मनिर्भर बनाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदिवासी इलाके में रहने वाले लोग कठिनाइयों में भले जी रहे हैं, लेकिन वह नाबार्ड के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करें। इससे पूर्व उन्होंने नाबार्ड से संचालित विभिन्न परियोजनाओं का जायजा लिया। ग्रामीणों को सम्मानित भी किया और समूह की कुछ महिलाओं को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। नाबार्ड से वित्त पोषित संस्था यूसुफ मेहर अली सेंटर की ओर से संचालित होने वाली ग्राम दुकान का उद्घाटन किया। इसके बाद जनपद में वाड़ी और वाटर शेड एवं महिला स्वयं सहायता समूह के लिए संचालित रोजगार परक कौशल विकास गतिविधि और एलईडी कार्यक्रम का अवलोकन किया। संस्थाओं की क्षेत्रीय स्तर पर की गई प्रगति को भी देखा। कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम और आजीविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत महिला उद्यमियों की ओर से बनाए गए सेनेटरी नेपकिन, बांस से बने उत्पाद और लो-कास्ट गारमेंट्स से सजी प्रदर्शनी देखी। कार्यक्रम में विधान संस्था के निदेशक मुकेश पांडेय, चंदन शुक्ला, बनवासी सेवा आश्रम के विमल भाई, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पंकज कुमार, रागिनी पांडेय, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें