फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एमएसएमई को व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने पर जोर

विज्ञापन
एनटीपीसी शक्तिनगर में औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अतिथिगण।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
शक्तिनगर। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई-विकास कार्यालय वाराणसी और एनटीपीसी सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में एनटीपीसी शक्तिनगर के कर्मचारी विकास केंद्र में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम (वीडीपी) एवं इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय एमएसएमई इकाइयों को एनटीपीसी समेत सार्वजनिक क्षेत्र की खरीद प्रक्रिया और व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक इं. प्रभाकर राव ने कहा कि स्थानीय उद्यमों का विकास क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को गति देने के साथ आत्मनिर्भर आपूर्ति शृंखला बनाने में भी महत्वपूर्ण है। एमएसएमई-डीएफओ प्रयागराज के निदेशक एलबीएस यादव ने सरकारी खरीद में एमएसएमई की बढ़ती भूमिका और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ईसीजीसी वाराणसी के ब्रांच मैनेजर-इन-चार्ज मुरलीधर महतो ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में 20 वेंडरों समेत करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें