सोनभद्र। राबर्ट्र्संगंज कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक फाइनेंस कंपनी के सलाहकार देवव्रत पांडेय की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गबन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी कंपनी का करीब साढ़े तीन लाख रुपये नहीं दे रहे हैं। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक वादी देव व्रत पांडेय विधिक सलाहकार चोला मंडलम इंवस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड एचडीएफसी बैंक भवन प्रथम तल बाईपास रोड कम्हारी राबर्ट्र्संगंज में विधिक मामलों की निगरानी व संरक्षण हेतु अधिकृत है। वादी का कहना है कि उनकी कंपनी वाहनों को क्रय करने के लिए लोगों को ऋण मुहैया कराती है। राबट्र्सगंज के रहने वाले दो लोगों ने उनकी कंपनी से दस लाख रुपये कर्ज लिया। उक्त ऋण को 45 किश्तों में भरना था। लेकिन कर्जर लेने वाले कंपनी का करीब 365587 रुपये गबन कर रहे हैं। कंपनी का कर्मचारी बाकीदारों के यहां बकाया जमा करने के लिए कहने जाते है तो उन लोगों से विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस का कहना है कि देव व्रत की तहरीर पर राबर्ट्र्संगंज निवासी अनुज और जूही के खिलाफ गबन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया गया है।